• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

पारिषद

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. पारिषद देवों का लक्षण
    सर्वार्थसिद्धि/4/4/239/4 वयस्यपीठमर्दसदृशाः परिषदि भवाः पारिषदाः। = जो सभा में मित्र और प्रेमी जनों के समान होते हैं वे पारिषद कहलाते हैं। ( राजवार्तिक/4/4/4/212/26 ); ( महापुराण/22/26 )।
    तिलोयपण्णत्ति/3/67 बाहिरमज्झब्भंतरतंडयसरिसा हवंति तिप्परिसा। 67। = राजा की बाह्य, मध्य और अभ्यंतर समिति के समान देवों में भी तीन प्रकार की परिषद् होती हैं। इन परिषदों में बैठने योग्य देव क्रमशः बाह्य पारिषद, मध्यम पारिषद और अभ्यंतर पारिषद कहलाते हैं। ( त्रिलोकसार/224 ); ( जंबूद्वीपपण्णत्तिसंगहो/11/270 )।
    जंबूद्वीपपण्णत्तिसंगहो/11/271-382 सविदा चंदा य जदू परिसाणंतिण्णि होंति णामाणि। अब्भंतरमज्झिमबाहिरा य कमसो मुणेयव्वा। 271। बाहिर-परिसा णेया अइरुंदा णिट्ठुरा पयंडा य। बंठा उज्जुदसत्था अवसारं तत्थ घोसंति। 280। वेत्तलदागहियकरा मज्झिम आरूढवेसधारी य। कंचुइकद अंतेउरमहदरा बहुधा। 281। वव्वरिचिलादिखुज्जाकम्मंतियदासिचेडिवग्गो य। अंतेउराभिओगा करंति णाणाविधे वेसे। 282। = अभ्यंतर, मध्यम और बाह्य, इन तीन परिषदों के, क्रमशः समिता, चंदा व जतु ये तीन नाम जानना चाहिए। 271। (ति.सा./229) बाह्य पारिषद देव अत्यंत स्थूल, निष्ठुर, क्रोधी, अविवाहित और शस्त्रों से उद्युक्त जानना चाहिए। वे वहाँ ‘अपसर’ (दूर हटो) की घोषणा करते हैं। 280। वेत रूपी लता को हाथ में ग्रहण करनेवाले, आरूढ़ वेष के धारक तथा कंचुकी की पोषाक पहने हुए मध्यम (पारिषद) बहुधा अंतःपुर के महत्तर होते हैं। 281। वर्वरो, किराती, कुब्जा, कर्मांतिका, दासी और चेटी इनका समुदाय (अभ्यंतर पारिषद) नाना प्रकार के वेष में अंतःपुर के अभियोग को करता है। 282।
    • भवनवासी आदि इंद्रों के परिवार में पारिषदों का प्रमाण- देखें भवनवासी आदि भेद ।
  2. कल्पवासी इंद्रों के पारिषदों की देवियों का प्रमाण
    तिलोयपण्णत्ति/8/324-327 आदिमदो जुगलेसुं बम्हादिसु चउसु आणदचउक्केण पुह पुह सव्विंदाणं अब्भंतरपरिसदेवीओ। 324। पंचसयचउसयाणिं तिसया दोसयाणि एक्कसयं। पण्णासं पुव्वोदिदठाणेसुं मज्झिमपरिसाए देवीओ। 32॥ सत्तच्छपंचचउतियदुगएक्कसयाणि पुव्वठाणेसुं। सव्विदाणं होंति हु बाहिरपरिसाए देवीओ। 327। = आदि के दो युगल, ब्रह्मादिक चार युगल और आनतादिक चार में सब इंद्रों की अभ्यंतर पारिषद देवियाँ क्रमशः पृथक्-पृथक् 500, 400, 300, 200, 100, 50 और पच्चीस जाननी चाहिए। 324-325। पूर्वोक्त स्थानों में मध्यम पारिषद देवियाँ क्रम से 600, 500, 400, 300, 200, 100 और 50 हैं। 326। पूर्वोक्त स्थानों में सब इंद्रों के बाह्य पारिषद देवियाँ क्रम से 700, 600, 500, 400, 300, 200 और 100 हैं। 327।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

वैमानिक देवों का एक वर्ग । ये देव सौधर्मेंद्र की सभा में उपस्थित रहते हैं । इनका इंद्र के साथ पीठमर्द (मित्र) जैसा संबंध होता है और ये इंद्रसभा के सदस्य होते हैं । महापुराण 13.17-18, 22. 26, वीरवर्द्धमान चरित्र 6.131-132


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=पारिषद&oldid=126500"
Categories:
  • प
  • करणानुयोग
  • पुराण-कोष
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:15.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki