• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

ऊर्णनाथ

From जैनकोष



लोक के तीन भेदों में एक भेद । यह मृदंग के आकार का है । वैमानिक देव यहीं रहते हैं । यह मध्य लोक के ऊपर स्थित है । यहाँ कल्प तथा कल्पातीत विमानों के त्रेसठ पटल हैं और चौरासी लाख सत्तान्नवें हजार तेईस विमान हैं । यहाँ वे जीव जन्मते हैं जो रत्नत्रय धर्म के धारक अर्हंत और निर्ग्रंथ गुरुओं के भक्त और जितेंद्रिय तथा सदाचारी होते हैं । पद्मपुराण - 105.166, हरिवंशपुराण - 4.6 वीरवर्द्धमान चरित्र 11. 104-108 चित्रा पृथिवी से डेढ़ रज्जु की ऊँचाई पर जहाँ दूसरा ऐशान स्वर्ग समाप्त होता है यहाँ इस लोक का विस्तार दो रज्जु पूर्ण और एक रज्जु के सात भागों में से पाँच भाग प्रमाण है । उसके ऊपर डेढ़ रज्जु और आगे जहाँ माहेंद्र स्वर्ग समाप्त होता है वहाँ इस लोक का विस्तार चार रज्जु और एक रज्जु के सात भागों में से तीन भाग प्रमाण है । इसके आगे आधी रज्जु और चलने पर ब्रह्मोत्तर स्वर्ग समाप्त होता है । वहाँ इस लोक का विस्तार पाँच रज्जु है । उसके ऊपर आधी रज्जु और चलने पर कापिष्ठ स्वर्ग समाप्त होता है । वहाँ इस लोक का विस्तार चार रज्जु और एक रज्जु के सात भागों मे से तीन भाग प्रमाण है । उसके आगे आधी रज्जु और चलने पर महाशुक्र स्वर्ग समाप्त होता है । वहाँ इस लोक का विस्तार तीन रज्जु और एक रज्जु के सात भागों में से छ: भाग प्रमाण है । इसके ऊपर आधी रज्जु और चलने पर सहस्रार स्वर्ग का अंत आता है । वहाँ इस लोक का विस्तार तीन रज्जु और एक रज्जु के सात मार्गों मे से पाँच भाग प्रमाण है । इसके ऊपर आधी रज्जु और आगे अच्छत स्वर्ग समाज होता है । वहाँ इस लोक का विस्तार दो रज्जु और एक रज्जु के सात भागों में से एक भाग प्रमाण है । इसके आगे जहाँ इस लोक का अंत होता है वहाँ इसका विस्तार एक रज्जु प्रमाण हैं । हरिवंशपुराण - 4.21-28


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ऊर्णनाथ&oldid=124202"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • ऊ
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 14:40.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki