• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 111 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



एवंविहं सहावे दव्वं दव्वत्थपज्जयत्थेहिं । (111)

सदसब्भावणिबद्धं पादुब्भावं सदा लभदि ॥121॥

अर्थ: 

इसप्रकर सद्भाव में अवस्थित द्रव्य द्रव्यार्थिक और पर्यायार्थिक नय से सद्भाव निबद्ध और असद्भावनिबद्ध उत्पाद को हमेशा प्राप्त करता है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथद्रव्यस्य द्रव्यार्थिकपर्यायार्थिकनयाभ्यां सदुत्पादासदुत्पादौ दर्शयति --

एवंविहसब्भावे एवंविधसद्भावेसत्तालक्षणमुत्पादव्ययध्रौव्यलक्षणं गुणपर्यायलक्षणं द्रव्यं चेत्येवंविधपूर्वोक्तसद्भावे स्थितं, अथवा एवंविहं सहावे इति पाठान्तरम् । तत्रैवंविधं पूर्वोक्तलक्षणं स्वकीयसद्भावे स्थितम् । किम् । दव्वं द्रव्यं कर्तृ । किं करोति । सदा लभदि सदा सर्वकालं लभते । किं कर्मतापन्नम् । पादुब्भावं प्रादुर्भावमुत्पादम् । कथंभूतम् । सदसब्भावणिबद्धं सद्भावनिबद्धमसद्भावनिबद्धं च । काभ्यां कृत्वा । दव्वत्थपज्जयत्थेहिं द्रव्यार्थिकपर्यायार्थिकनयाभ्यामिति । तथाहि --

यथा यदा काले द्रव्यार्थिकनयेन विवक्षा क्रियते यदेवकटकपर्याये सुवर्णं तदेव कङ्कणपर्याये नान्यदिति, तदा काले सद्भावनिबद्ध एवोत्पादः । कस्मादितिचेत् । द्रव्यस्य द्रव्यरूपेणाविनष्टत्वात् । यदा पुनः पर्यायविवक्षा क्रियते कटकपर्यायात् सकाशादन्यो यःकङ्कणपर्यायः सुवर्णसम्बन्धी स एव न भवति, तदा पुनरसदुत्पादः । कस्मादिति चेत् । पूर्वपर्यायस्यविनष्टत्वात् । तथा यदा द्रव्यार्थिकनयविवक्षा क्रियते य एव पूर्वं गृहस्थावस्थायामेवमेवं गृहव्यापारंकृतवान् पश्चाज्जिनदीक्षां गृहीत्वा स एवेदानीं रामादिकेवलिपुरुषो निश्चयरत्नत्रयात्मकपरमात्मध्याने-नानन्तसुखामृततृप्तो जातः, न चान्य इति, तदा सद्भावनिबद्ध एवोत्पादः । कस्मादिति चेत् ।पुरुषत्वेनाविनष्टत्वात् । यदा तु पर्यायनयविवक्षा क्रियते पूर्वं सरागावस्थायाः सकाशादन्योऽयंभरतसगररामपाण्डवादिकेवलिपुरुषाणां संबन्धी निरुपरागपरमात्मपर्यायः स एव न भवति, तदा पुनरसद्भावनिबद्ध एवोत्पादः । कस्मादिति चेत् । पूर्वपर्यायादन्यत्वादिति । यथेदं जीवद्रव्ये सदुत्पादा-सदुत्पादव्याख्यानं कृतं तथा सर्वद्रव्येषु यथासंभवं ज्ञातव्यमिति ॥१११॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[एवंविहसब्भावे] इसप्रकार के सद्भाव में -

  • सत्तालक्षण
  • उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य लक्षण और
  • गुण-पर्याय लक्षण
द्रव्य - इसप्रकार पहले कहे हुये सद्भाव-सत्तारूप भाव में स्थित अथवा [एवंविहं सहावे] ऐसा दूसरा पाठ भेद है । वहाँ इसप्रकार पूर्वोक्त लक्षण अपने सद्भाव में स्थित है । अपने सद्भाव में कौन स्थित है? [दव्वं] द्रव्यरूप कर्त्ता (कर्ताकारक में प्रयुक्त द्रव्य) अपने सद्भाव में स्थित है । अपने सद्भाव में स्थित द्रव्य क्या करता है? [सदा लभदि] हमेशा प्राप्त करता है । वह किस कर्म को - किसे प्राप्त करता है? [पादुब्भावं] वह उत्पाद को प्राप्त करता है । वह कैसे उत्पाद को प्राप्त करता है? [सदसब्भावणिबद्धं] सद्भाव विद्यमानता से सहित और अविद्यमानता से सहित उत्पाद को प्राप्त करता है । किनके द्वारा? किनकी विवक्षा से इन्हें प्राप्त करता है? [दव्वत्थपज्जयत्थेहिं] द्रव्यार्थिक और पर्यायार्थिक नय द्वारा अथवा इनकी विवक्षा में इन्हें प्राप्त करता है ।

वह इसप्रकार- जैसे

  • जिससमय द्रव्यार्थिकनय से विवक्षा की जाती है तो कटक (कड़ा) पर्याय में जो स्वर्ण है वही कंकण पर्याय में है, दूसरा नहीं है; उससमय सद्भावनिबद्ध- विद्यमान वस्तु का ही उत्पाद है । (अविद्यमान नवीनपर्याय उत्पन्न होने पर भी) विद्यमानवस्तु का ही उत्पाद कैसे है? द्रव्य का द्रव्यरूप से अविनाशी होने के कारण विद्यमान वस्तु का ही उत्पाद है । और
  • जब पर्याय (पर्यायार्थिकनय) से विवक्षा की जाती है, तब कटकपर्याय से भिन्न जो सुवर्ण सम्बन्धी कंकण पर्याय, वह होती ही नहीं है, तब फिर असत् का उत्पाद है । असत् पर्याय का उत्पाद कैसे है? पूर्व पर्याय का विनाश हो जाने के कारण असत् का उत्पाद है ।
वैसे ही
  • जब द्रव्यार्थिकनय से विवक्षा की जाती है तब पहले गृहस्थदशा में इस-इस प्रकार के गृह- व्यापार (घर-गृहस्थी के कार्यो) को करते थे, बाद में जिन-दीक्षा (मुनि-दीक्षा) ग्रहण कर, अब वे ही रामादि केवलीपुरुष, निश्चय रत्नत्रयस्वरूप उत्कृष्ट आत्मध्यान से अनन्तसुखरूपी अमृत से तृप्त हुये हैं और दूसरे नहीं; तब सद्भावनिबद्ध (विद्यमानता सहित) ही उत्पाद हुआ है । अविद्यमान नवीनपर्याय उत्पन्न होने पर भी विद्यमान का ही उत्पाद कैसे हुआ? पुरुष (जीव) रूप से नष्ट नहीं होने के कारण, विद्यमान का ही उत्पाद हुआ है । और
  • जब पर्यायनय से विवक्षा की जाती है; तब पहले सराग-अवस्था से भिन्न यह भरत, सगर, राम, पाण्डव आदि केवली-पुरुषों की उपराग-रहित वीतराग-परमात्म-पर्याय वही नहीं है; तब फिर असद्भावनिबद्ध-अविद्यमान का ही उत्पाद हुआ है । अविद्यमान का उत्पाद कैसे होता है? पहले की पर्याय से भिन्नता के कारण अविद्यमान का उत्पाद होता है ।
जैसे यह जीवद्रव्य में सत्उत्पाद और असत्उत्पाद का विशेष कथन किया है, उसीप्रकार सभी द्रव्यों में यथासंभव जानना चाहिये ॥१२१॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_111_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134338"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki