• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:रत्नकरंड श्रावकाचार - श्लोक 67

From जैनकोष



एवं पञ्चप्रकारमणुव्रतं प्रतिपाद्येदानीं त्रिप्रकारं गुणव्रतं प्रतिपादयन्नाह --


दिग्व्रतमनर्थदण्ड, व्रतं च भोगोपभोग-परिमाणं
अनुवृंहणाद् गुणाना-माख्यान्ति गुणव्रतान्यार्या: ॥67॥


टीका: 

आख्यान्ति प्रतिपादयन्ति । कानि ? गुणव्रतानि । के ते ? आर्या: गुणैर्गुणवद्भिर्वा जयन्ते प्राप्यन्त इत्यार्यास्तीर्थङ्करदेवादय: । किं तद्गुणव्रतम् ? दिग्व्रतं दिग्विरति । न केवलमेतदेव किन्तु अनर्थदण्डव्रतं चानर्थदण्डविरतिम् । तथा भोगोपभोगपरिमाणम् सकृद्भुज्यत इति भागोऽशनपानगन्धमाल्यादि: पुन: पुनरुपभृज्यत इत्युपभोगो वस्त्राभरणयानशयनादिस्तयो: परिमाणं कालनियमेन यावज्जीवनं वा । एतानि त्रीणि कस्माद्गुणव्रतान्युच्यन्ते ? अनुबृंहणात् वृद्धिं नयनात् । केषाम् ? गुणानाम् अष्टमूलगुणानाम् ॥




गुणव्रतों के नाम




दिग्व्रतमनर्थदण्ड, व्रतं च भोगोपभोग-परिमाणं

अनुवृंहणाद् गुणाना-माख्यान्ति गुणव्रतान्यार्या: ॥67॥


टीकार्थ:

'गुणैर्गुणवद्भिर्वा अर्यन्ते प्राप्यन्त इत्यार्यास्तीर्थङ्करेदेवादय:' जो गुणों अथवा गुणवान मनुष्यों के द्वारा प्राप्त किये जावें, उन्हें आर्य कहते हैं । वे आर्य तीर्थङ्करदेव, गणधर, प्रतिगणधर तथा आचार्य कहलाते हैं । गुण के लिए जो व्रत हैं, उन्हें गुणव्रत कहते हैं ।

दिग्व्रत -- दशों दिशाओं में आने-जाने की सीमा बाँधना दिग्व्रत कहलाता है ।

अनर्थदण्डव्रत -- मन, वचन, काय की निष्प्रयोजन प्रवृत्ति के परित्याग को अनर्थदण्डव्रत कहते हैं ।

भोगोपभोगपरिमाणव्रत -- भोग और उपभोग की वस्तुओं का कुछ समय अथवा जीवन पर्यन्त के लिए परिमाण करना भोगोपभोगपरिमाणव्रत है । जो वस्तु एक बार भोगने में आती है, वह भोग है । जैसे- भोजन, पेय पदार्थ तथा गन्धमाला आदि । और जो बार-बार भोगने में आवे, उसे उपभोग कहते हैं । जैसे- वस्त्र, आभूषण, पालकी, वाहन, शय्या आदि । इन सभी वस्तुओं का कुछ काल के लिए या जीवनपर्यन्त के लिए दोनों प्रकार का त्याग होता है । इस प्रकार उपरितन श्लोक में कहे गये आठ मूलगुणों की वृद्धि में सहायक होने से दिग्व्रत, अनर्थदण्डव्रत और भोगोपभोगपरिमाणव्रत इन तीनों को आर्य पुरुषों ने गुणव्रतों में परिगणित किया है ।



पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

रत्नकरंड श्रावकाचार अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:रत्नकरंड_श्रावकाचार_-_श्लोक_67&oldid=102470"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 November 2022, at 21:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki