• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

बलि

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. पूजा ( परमात्मप्रकाश/2/139 )
  2. आहार का एक दोष - देखें आहार - 4.1.4
  3. वसतिका का एक दोष - देखें वसतिका ।
  4. हरिवंशपुराण/20/श्लोक नं. उज्जयनी नगरी के राजा श्रीधर्मा के 4 मंत्री थे । बलि, प्रह्लाद, वृहस्पति व नमुचि । (4) एक समय राजा के संग मुनि वंदनार्थ जाना पड़ा  (8) । आते समय एक मुनि से वादविवाद हो गया जिसमें इनको परास्त होना पड़ा (10) । इससे क्रुद्ध हो प्रतिकारार्थ रात्रि को मुनि हत्या का उद्यम करने पर वनदेवता द्वारा कील दिये गये । तथा देश से निकाल  दिये गये (11) । तत्पश्चात् हस्तनागपुर में राजा पद्म के मंत्री हो गये । वहाँ उनके शत्रु सिंहरथ को जीतकर राजा से वर प्राप्त किया  (17) । मुनि संघ के हस्तनागपुर पधारने पर वर के बदले में सात दिन का राज्य ले (22) नरमेघ यज्ञ के बहाने, सकल मुनिसंघ को अग्नि में होम दिया (23) । जिस उपसर्ग को विष्णु कुमार मुनि ने दूर कर इन चारों को देश निकाला दिया (60) ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) भरतेश के पुत्र अर्ककीर्ति का समकालीन भूगोचरी एक नृप । पांडवपुराण 3. 34-36

(2) राम का एक योद्धा । पद्मपुराण - 58.13-17

(3) छठा प्रतिनारायण । यह मेघनाद का छठा वंशज था । इसे तीन खंड का स्वामित्व तथा विद्याबल प्राप्त था । यह बलशाली बलभद्र नंद और नारायण पुंडरीक द्वारा युद्ध में मारा गया था । हरिवंशपुराण - 25.34-35 देखें निशुंभ

(4) उज्जयिनी के राजा श्रीधर्मा का मैत्री । एक समय सात सौ मुनियों के संघ सहित अकंपनाचार्य उज्जयिनी में आये थे । राजा भी अपने मंत्रियों के साथ इनके दर्शनार्थ आया था । लौटते समय श्रुतसागर मुनि से मंत्रियों का विवाद हो गया, जिसमें मंत्री पराजित हुए । राजा ने इन मंत्रियों को अपने राज्य से निकाल दिया । इसकी प्रमुखता में ये हस्तिनापुर आये । यहाँ इन्होंने राजा पद्मरथ को उसके शत्रु सिंहरथ को जीतने में सहायता की । राजा ने प्रसन्न होकर इन्हें सात दिन का राज्याधिकार दिया । दैवयोग से अकंपनाचार्य ससंघ यहाँ भी आये । इन्होंने उन पर घोर उपसर्ग किया । इस उपसर्ग को विष्णुकुमार मुनि ने विक्रियाऋद्धि से दूर किया । सात दिन की अवधि समाप्त होने पर राजा ने इसे इस नगर से निष्कासित कर दिया । यह विष्णु-कुमार मुनि की शरण में आया और उनसे श्रावक धर्म को ग्रहण कर किया । महापुराण 70.274-299 हरिवंशपुराण - 20.3-60

(5) कुरुवंश के राजा विजय का पुत्र । वसुदेव की कथा के प्रसंग में छ: भाइयों के साथ इसका नाम आया है । हरिवंशपुराण - 48.48

(6) तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ के प्रथम गणधर । इनका अपर नाम बल था । महापुराण 53. 46, हरिवंशपुराण - 60.347


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=बलि&oldid=126985"
Categories:
  • ब
  • पुराण-कोष
  • इतिहास
  • प्रथमानुयोग
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:15.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki