• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

भावपाहुड गाथा 119

From जैनकोष

आगे कहते हैं कि हे मुने ! तू ऐसी भावना कर -

णाणावरणादीहिं य अट्ठहिं कम्मेहिं वेढिओ य अहं ।
डहिऊण इण्हिं पयडमि अणंतणाणाइगुणचित्तां ।।११९।।

ज्ञानावरणादिभि: च अष्टभि: कर्मभि: वेष्टितश्च अहं ।
दग्ध्वा इदानीं प्रकटयामि अनन्तज्ञानादिगुणचेतनां ।।११९।।

अष्टकर्मो से बंधा हूँ अब इन्हें मैं दग्धकर ।
ज्ञानादिगुण की चेतना निज में अनंत प्रकट करूँ ।।११९।।

अर्थ - हे मुनिवर ! तू ऐसी भावना कर कि मैं ज्ञानावरणादि आठ कर्मो से वेष्टित हूँ, इसलिए इनको भस्म करके अनन्तज्ञानादि गुण निजस्वरूप चेतना को प्रगट करूँ ।

भावार्थ - अपने को कर्मो से वेष्टित माने और उनसे अनन्तज्ञानादि गुण आच्छादित माने तब उन कर्मो के नाश करने का विचार करे, इसलिए कर्मो के बंध की और उनके अभाव की भावना करने का उपदेश है । कर्मो का अभाव शुद्धस्वरूप के ध्यान से होता है, उसी के करने का उपदेश है । कर्म आठ हैं - १. ज्ञानावरण, २. दर्शनावरण, ३. मोहनीय, ४. अंतराय - ये चार घातिया कर्म हैं, इनकी प्रकृति सैंतालीस हैं, केवलज्ञानावरण से अनन्तज्ञान आच्छादित है, केवलदर्शनावरण से अनन्तदर्शन आच्छादित है, मोहनीय से अनन्तसुख प्रगट नहीं होता है और अंतराय से अनन्तवीर्य प्रगट नहीं होता है, इसलिए इनका नाश करो । चाार अघातिकर्म हैं, इनसे अव्याबाध, अगुरुलघु, सूक्ष्मता और अवगाहना ये गुण (इन गुणों की निर्मल पर्याय) प्रगट नहीं होते हैं, इन अघातिकर्मो की प्रकृति एक सौ एक है । घातिकर्मो का नाश होने पर अघातिकर्मो का स्वयमेव अभाव हो जाता है, इसप्रकार जानना चाहिए ।।११९।।

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=भावपाहुड_गाथा_119&oldid=2826"
Categories:
  • कुन्दकुन्दाचार्य
  • अष्टपाहुड
  • भावपाहुड
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 14 December 2008, at 11:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki