• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

भावपाहुड गाथा 150

From जैनकोष

आगे कहते हैं कि इन घातिया कर्मो का नाश होने पर `अनन्तचतुष्टय' प्रकट होते हैं -

बलसोक्खणाणदंसण चत्तारि वि पयडा गुणा होंति ।
णट्ठे घाइचउक्के लोयालोयं पयासेदि ।।१५०।।

बलसौख्यज्ञानदर्शनानि चत्वारोsपि प्रकटागुणाभवंति ।
नष्टे घातिचतुष्के लोकालोकं प्रकाशयति ।।१५०।।

हो घातियों का नाश दर्शन-ज्ञान-सुख-बल अनंते।
हो प्रगट आतम माहिं लोकालोक आलोकित करें ।।१५०।।

अर्थ - पूर्वोक्त चार घातिया कर्मो का नाश होने पर अनन्त ज्ञान-दर्शन-सुख और बल (वीर्य) ये चार गुण प्रगट होते हैं । जब जीव के ये गुण की पूर्ण निर्मल दशा प्रकट होती है, तब लोकालोक को प्रकाशित करता है ।

भावार्थ - घातिया कर्मो का नाश होने पर अनन्तदर्शन, अनन्तज्ञान,अनन्तसुख और अनन्तवीर्य ये `अनन्तचतुष्टय' प्रकट होते हैं । अनन्त दर्शनज्ञान से छह द्रव्यों से भरे हुए इस लोक में अनन्तानन्त जीवों को, इनसे भी अनन्तानन्तगुणे पुद्गलों को तथा धर्म-अधर्म-आकाश ये तीन द्रव्य और असंख्यात कालाणु इन सब द्रव्यों की अतीत अनागत और वर्त ानकालसंबंधी अनन्तपर्यायों को भिन्न-भिन्न एकसमय में स्पष्ट देखता है और जानता है । अनन्तसुख से अत्यंत तृप्तिरूप है और अनन्तशक्ति द्वारा अब किसी भी निमित्त से अवस्था पलटती (बदलती) नहीं है । ऐसे अनंत चतुष्टयरूप जीव का निजस्वभाव प्रकट होता है, इसलिए जीव के स्वरूप का ऐसा परमार्थ से श्रद्धान करना वह ही सम्यग्दर्शन है ।।१५०।।

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=भावपाहुड_गाथा_150&oldid=2857"
Categories:
  • कुन्दकुन्दाचार्य
  • अष्टपाहुड
  • भावपाहुड
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 14 December 2008, at 11:51.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki