• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

मानस्तंभ

From जैनकोष



  1. मानस्तंभ स्वरूप या रचना
    तिलोयपण्णत्ति/4/ गाथा का भावार्थ―
    1. समवशरण की मानस्तंभ भूमियों के अभ्यंतर भाग में कोट होते हैं।762। जिनके भीतर अनेकों वनखंड, देवों के क्रीड़ा नगर, वन, वापियाँ आदि शोभित हैं।763-765। उनके अभ्यंतर भाग में पुन: कोट होते हैं, जिनके मध्य एक के ऊपर एक तीन पीठ हैं।767-768। प्रथम पीठ की ऊँचाई भगवान् ऋषभदेव के समवशरण में 24/3 धनुष। इसके आगे नेमिनाथ पर्यंत प्रत्येक में 1/3 धनुष की हानि होती गयी है। पार्श्वनाथ के समवशरण में इसकी ऊँचाई 5/6 धनुष और वर्द्धमान भगवान् के समवशरण में 2/3 धनुष है। द्वितीय व तृतीय पीठों की ऊँचाई समान होती हुई सर्वत्र प्रथम पीठ से आधी है।769-770। इन तीनों पीठों की चारों दिशाओं में सीढियाँ हैं। प्रथम पीठ पर आठ-आठ और शेष दोनों पर चार-चार हैं।771। तृतीय पीठ का विस्तार 3000/3 धनुष से प्रारंभ होकर आगे प्रत्येक तीर्थ में 125/3 धनुष कम होता गया, पार्श्वनाथ के समवशरण में 625/6 धनुष और वर्धमान भगवान् के समवशरण में 500/6 धनुष था।773-774।
    2. तृतीय पीठ पर मानस्तंभ होते हैं। जिनकी ऊँचाई अपने-अपने तीर्थंकर की ऊँचाई से 12 गुणी होती है। भगवान् ऋषभनाथ के समवशरण में मानस्तंभ का बाहल्य 23952 धनुष प्रमाण था। पीछे प्रति तीर्थंकर 998 धनुष कम होते-होते भगवान् पार्श्वनाथ के मानस्तंभ का बाहल्य 2495/24 धनुष प्रमाण था। और भगवान् वर्द्धमान के मानस्तंभ का 499 धनुष प्रमाण था।775-777। सभी मानस्तंभ मूल भाग में वज्रद्वारों से युक्त होते हैं और मध्यभाग में वृत्ताकार होते हैं।778-779। ऊपर से ये चारों ओर चमर, घंटा आदि से विभूषित तथा प्रत्येक दिशा में एक-एक जिन प्रतिमा से युक्त होते हैं।780-781। इनके तीन-तीन कोट होते  हैं। कोटों के बाहर चारों दिशाओं में वीथियाँ व द्रह होते हैं जो कमलों व कुंडों से शोभित होते हैं।782-791। (इसका नकशा–देखें समवशरण चित्र सं - 4) नोट–
    3. (मानस्तंभ के अतिरिक्त सर्व ही प्रकार के देवों के भवनों में तथा अकृत्रिम चैत्यालयों में भी उपरोक्त प्रकार ही मानस्तंभ होते हैं–तहाँ भवनवासियों के भवनों के लिए–(दे. त्रिलोकसार 216; व्यंतर देवों के भवनों के लिए–दे. त्रिलोकसार/255; अकृत्रिम चैत्यालयों के लिए–दे. त्रिलोकसार/1003-1012 )।
  2. मानस्तंभ नाम की सार्थकता
    तिलोयपण्णत्ति/4/782 माणुल्लासयमिच्छा वि दूरदो दंसणेण थंभाणं। जं होंति गलिदमाणा माणत्थंभं ति तं भणिदं।782। = चूँकि दूर से ही मानस्तंभों के देखने से मान से युक्त मिथ्यादृष्टि लोग अभिमान से रहित हो जाते हैं, इसलिए इनको मानस्तंभ कहा गया है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=मानस्तंभ&oldid=127655"
Categories:
  • म
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:20.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki