• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1750

From जैनकोष



यातनारुक्शरीरायुलेश्या दु:खभयादिकम् ।

वर्द्धमानं विनिश्चयमधोऽध: श्वभ्रभूमिषु ।।1750।।

अध: अध: नरकों में तीव्रातितीव्र वेदना और उनसे बचने का उपाय―उन नरक की भूमियों में पीड़ा, रोग, शरीर, आयु, लेश्या, दुःख, भय ये सब नीचे-नीचे नरकों में बढ़ते हुए चले गए हैं, पहिले नरक से दूसरे नरक में अधिक हैं, दूसरे से तीसरे में, तीसरे से चौथे में, चौथे से 5वें में, पांचवे से छठे में और छठे से सातवें में । इस क्रम से अधिक-अधिक बढ़ते चले जाते हैं । ऐसे नरकों में यह जीव अपना जन्म पापकर्मों के उदय से लिया करता है । तो वे पापकर्म न बनें, परिणाम स्वच्छ रहें, पापों से विरक्ति रहे, संयम का अनुराग रहे ऐसी मनुष्यों की चर्या होनी चाहिए अन्यथा इसी प्रकार दुर्गतियों में जन्ममरण लेना ही उनका फल है । इनसे बचने के लिये मनुष्य को धर्मध्यान में प्रयत्न करना चाहिये । धर्म चार प्रकार के होते हैं―आज्ञाविचय, अपायविचय, विपाकविचय और संस्थानविचय । ये चारों धर्मध्यान सम्यग्दृष्टि ज्ञानी के होते हैं, फिर भी मुख्यता की अपेक्षा आज्ञाविचय धर्मध्यान तीसरे गुणस्थान से शुरू मानते हैं । अपायविचय धर्मध्यान चौथे गुणस्थान से मानते हैं, विपाकविचय धर्मध्यान 5वें गुणस्थान से मानते हैं और संस्थानविचय धर्मध्यान मुनियों के मानते हैं । यह मुख्यता की अपेक्षा है। संस्थानविचय का अर्थ है लोक के आकार का विचार करना। लोक में कहां-कहाँ कैसी-कैसी रचनाएं हैं उनका चिंतन करना और समय कब से क्या चला आया है और कौन-कौन कब होते हैं उनके चारित्र का चिंतन यह सब संस्थानविचय धर्म ध्यान है । जिस उपयोग में लोक के आकार की रचना की बात बनी रहती है उसमें वैराग्य का ज्यादा वास होता है, जो लोग छोटी सी भूमि में, जरा से क्षेत्र में अपना परिचय रखते हैं और आत्मीयता का व्यवहार करते हैं उनके राग बढ़ता है ।

संस्थानविचय धर्मध्यान में वैराग्यवर्द्धक रचनापरिचय―लोकरचना के चिंतन में इस समय अधोलोक का चिंतन चल रहा है । अधोलोक में 7 नरकों की रचना है । जो मनुष्य तिर्यंच पाप करते है वे मरकर नरक में जन्म लेते हैं । उन नरकों में उत्तरोत्तर नीचे-नीचे नरकों में अधिक-अधिक वेदना है । ऊपर के नरकों में गर्मी और नीचे के नरकों में ठंड की वेदना है । गर्मी की वेदना से ठंड की वेदना अधिक मानी गयी है । ऊपर के नरकों से नीचे के नरकों की जमीन को छूने से भी बड़ा दुःख है । नीचे के नरकों मे अधिक बार नारकी जमीन पर उछलता है । उत्तरोत्तर नीचे के नरकों में नारकियों के शरीर में रोग की बहुलता है । यद्यपि नारकियों का वैक्रियक शरीर है मगर वह दुःखदायी शरीर है, अतएव उन शरीरों में रोगादिक ही बसते हैं । इन नारकियों के शरीर की लंबाई इस प्रकार से है―7 वें नरक के नारकियों का 500 धनुष का शरीर होता है, छठवें नरक में 250 धनुष का शरीर होता है, 5वें नरक में 125 धनुष का, चौथे नरक में 62।। धनुष का, तीसरे नरक में 31। धनुष का, दूसरे नरक में 15 धनुष 3 हाथ का और पहिले नरक में 7 धनुष 1।। हाथ का शरीर होता है । तो नीचे के नरकों के शरीर बड़े-बड़े हैं, उनकी आयु भी उत्तरोत्तर अधिक है । पहिले नरक के नरकों की आयु अधिक से अधिक 1 सागर की है, दूसरे नरक की आयु 3 सागर है, फिर 7, 10, 17, 22 और 33 सागर की आयु 7 वें नरक में है । उन नरकों में इतने घोर दु:ख हैं और इतनी लंबी उनकी स्थिति है । दुःख डर सभी उत्तरोत्तर अधिक बढ़ते गए । नारकियों के इन दुःखों का चिंतन कर के ज्ञानी जीव संसार शरीर भोगों से और अधिक विरक्ति प्राप्त करते हैं।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1750&oldid=83683"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki