• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 235

From जैनकोष



अत्यंतदुर्लभेष्वेषु दैवाल्लब्धेष्वपि क्वचित्।

प्रमादात्प्रच्यवंतेऽत्र केचित्कामार्थलालसा:।।235।।

दुर्लभतर तत्त्वोपब्धि होने पर प्रमाद न करने का अनुरोध―उत्तरोत्तर दुर्लभ और उनमें भी अत्यंत दुर्लभ तत्त्वनिर्णय जैसी बात पा लेने पर भी यदि कोई प्रमाद करे, काम और धन के लोभ में आकर सन्मार्ग से च्युत हो जाय तो यह बड़े खेद की बात है। देखिये इस जीव ने तत्त्वनिर्णय के पाने तक कितनी अच्छी स्थिति पायी है? इसे फिर से दुहरायें तो कितनी ही स्थितियाँ बन गयी। सबसे पहिले यह जीव निगोद था। निगोद से निकला तो प्रत्येक स्थावरों में पैदा हुआ। प्रत्येक स्थावरों से निकलकर दो इंद्रिय में, दो इंद्रिय से निकलकर तीन इंद्रिय में, तीन इंद्रिय से चार इंद्रिय में, उसके बाद हुआ असंज्ञी पंचेंद्रिय में, उसमें भी पर्याप्त हुआ, उसके बाद संज्ञी पंचेंद्रिय में वहाँ भी अपर्याप्त रहा तो क्या सिद्धि? उसके बाद संज्ञी पंचेंद्रिय पर्याप्त हुआ। यहाँ तक तो तिर्यंचगति मान लीजिए। चार इंद्रिय तक तो केवल तिर्यंच ही होता है, अब इस तिर्यंच गति से निकलकर अन्य देव, नारकी कुछ बन जाय तो वहाँ संयम नहीं है। उन सबसे भी दुर्लभ चीज है मनुष्य का होना, और मनुष्य होने पर भी नीच हिंस्र बने तो क्या? उससे भी दुर्लभ है उत्तम देश जाति कुल का मिलना। इतना मिलने पर भी दीर्घ आयु विशेष आयु का मिलना दुर्लभ है। विशेष आयु के बाद फिर इंद्रिय का साधन सामग्री मिलना दुर्लभ है, फिर उत्तम बुद्धि मिलना दुर्लभ है, मंद कषाय मिलना दुर्लभ है, चित्त का विरक्तपरिणाम होना दुर्लभ है। इतना सब मिले उससे यम नियम शुद्ध भाव, वैराग्य परिणाम मिलना दुर्लभ है। यहाँ तक करीब 20 बातें हो चुकी। तत्त्वनिर्णय भी प्राप्त हो जाय, बुद्धि तत्त्व को पकड़ने लगे, उस ओर दृष्टि जाने लगे, बड़ा अच्छा समय व्यतीत होने लगे, काम के वशीभूत हो, प्रमाद के वशीभूत हो, धन का लाभ हो जाय तो सब किया कराया भी खराब हो गया, भ्रष्ट हो गया। तो इस प्रकार धन के या अन्य किसी लोभ में आकर सन्मार्ग से च्युत हो जाता है। जीव की यह दशा बोधिदुर्लभ भावना में बतायी जा रही है। इससे यह शिक्षा लेनी है कि अत्यंत दुर्लभ हित की सामग्री पाकर हमें प्रमादी नहीं बनना चाहिए। प्रमाद का अर्थ है पापों में चित्त का लगना। मोक्षमार्ग में प्रमाद न करना चाहिए।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_235&oldid=84013"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki