• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 788

From जैनकोष



तत्त्वे तपसि वैराग्ये परां प्रीतिं समश्नुते।

हृदि स्फुरति यस्यौच्चैर्वृद्धवाग्दीपसंतति:।।

सत्संग से तप, तत्त्व व वैराग्य में परमप्रीति की संभूति- जिस पुरुष के हृदय में सज्जन पुरुषों के वचनरूपी दीपक की परिपाटी प्रकाशमान रहती है उस पुरुष के तत्त्व में, तप में, वैराग्य में उत्कृष्ट प्रीति बनती है। सब प्रीति का ही तो फल है। यदि तपस्वी के तप में, ज्ञान में, ज्ञानियों में प्रीति लग जाय तो उसका बड़ा मधुरफल मिलता है। ज्ञान स्वच्छ रहता है, चित्त प्रसन्न रहता है, शुद्धमार्ग सूझ जाता है, फिर वह अंधकार में नहीं रहता। और जिन पुरुषों की प्रीति विषयों में लग जाय तो इस प्रीति के कारण वह अपने को बरबाद कर डालता है, तो सब एक प्रीति पर निर्भर है। हमारी प्रीति तपश्चरण, ज्ञान वैराग्य में बने इसके लिए यह चाहिए कि जो वृद्ध पुरुषों के वचन है, सत्पुरुषों की वाणी है वही है दीपक की तरह। उस दीपक का प्रकाश अपने हृदय में फैलाये तो अच्छे काम में रुचि जग सकती है। यह बहुत बड़ी विभूति है। और, जिनकी खोटी बातों में रुचि चले वे अपना मनोबल, वचनबल और कायबल सब समाप्त कर देते हैं। जिसके आत्मा में ज्ञानबल नहीं रहा, आत्मा में कमजोरी आयी तो उसे फिर विषयकषाय और सताने लगते हैं। तो इन संतपुरुषों की वाणी अपने हृदय में रहे तो फिर कहीं भूलभुलैया नहीं है। है क्या, कहीं बैठे बैठे अपने को मान लो कि मैं सबसे निराला केवल ज्ञानमात्र हूँ, यह मैं ज्ञानमय पदार्थ अकेला ही उत्पन्न होता हूँ और अकेला ही रहूँगा, अकेला ही सुख-दु:ख भोगता हूँ। ऐसे ऐसे इस अकेले ज्ञानप्रकाशमात्र आत्मा की भावना बनायें और उस ज्ञान को अपने अंदर में देखें, अनुभवें तो अच्छे कार्यों में रुचि जगेगी। शुभ कार्यों में रुचि जगने से आत्मा प्रसन्न रहता है और विषयकषायों में रुचि जगने से वह कायर अप्रसन्न दु:खी रहा करता है। तो अपने आपको सुखी करने का यही एकमात्र उपाय है कि हम सत्संग करें और अपने आपकी रुचि धर्म में बढायें, तपश्चरण में बढायें तो इसमें आत्मा पवित्र होगा और भावीकाल में हमें फिर भी धर्म का समागम प्राप्त होगा। और उस धर्मपालन के प्रसाद से हम अपने आपको पवित्र बना लेंगे। इससे कर्तव्य है कि हम ज्ञानी संत पुरुषों की रुचि करें, उनका अधिक समागम बनायें, उनके उपदेश श्रवण करें, और उन उपदेशों का मनन करके अपने को प्रसन्न बनायें।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_788&oldid=84387"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki