• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:परमात्मप्रकाश - गाथा 55

From जैनकोष



अट्ठवि कम्मई बहुविहई णत्र णव दोसवि जेण ।

सुद्धह एक्कुवि अत्थि णवि सुण्णुवि वुच्चइ तेण ।।55।।

शुद्ध आत्मा के न तो बहुविध कर्म हैं और अठारह प्रकार के दोषों में से एक भी दोष नहीं है । शून्य कहो या सूना कहो, एक ही बात है । प्रभु अठारह प्रकार के दोषों से सूना है । कोई एक नया कमरा है उसमें कोई भी चीज नहीं रखी है तो वह कमरा कैसा है? सूना है । तो वह भगवान कैसा है? सूना है । भगवान कैसे सूने हैं? उनके कोई कर्म नहीं है, रागादिक दोष नहीं है । और हम आपके क्रोध, मान, माया, लोभ, कर्म आदि भरे पड़े हुए हैं क्योंकि नवीन कर्मों को बांधते है, और विकार भी पैदा करते हैं । सो परमात्मा शून्य हैं । दृष्टि और नय से यह सिद्ध किया जा रहा है कि हमारी आत्मा भी शून्य है ।

अंतरात्मा के अस्तित्व के कारण जैसा कुछ रह सकता है उसे देखो―यह आत्मा सूना है जैसे यह कमरा सूना है और अब यह हाल भरा पूरा है कि सूना है? भरापूरा है । और हम जिस कमरे से आये हैं वह कमरा भरापूरा है या सूना है? सूना है । इस प्रकार यह आत्मा सूना है । न कर्म है, न रागादिक दोष है, न शरीर है, न दुःख है, न सुख है सो इस दृष्टि से सूना है । किंतु अनंत ज्ञानादिक गुण भरे हैं । उसके अपेक्षा तो भरापूरा है । सभी जीव भरे भी हैं और सूने भी हैं । संसारी जीव दोष से भूरे हैं और गुणों से भरे हैं । मुनि मानतुंग महाराज ने एक काव्य में कहा है―


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:परमात्मप्रकाश_-_गाथा_55&oldid=81654"
Categories:
  • परमात्मप्रकाश
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki