• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:परमात्मप्रकाश - गाथा 97

From जैनकोष



अप्पा झायहि णिम्मलउ कि बहुएँ अण्णेण ।

जो झायंतहँ परमपउ लब्भइ एक्कखणेण ।।97।।

तुम उस निर्मल आत्मा का ध्यान करो । बहुत बातें कहने से क्या लाभ है? व्यर्थ क्यों बकवाद करे । तुम तो एक उस आत्मा का ध्यान करो जिसका ध्यान करने से महापुरुष क्षणमात्र में परमपद प्राप्त कर लेते हैं । ‘‘लाख बात की बात यही निश्चय उर लावो । तोड़ सकल जग दंद फंद, निज आतम ध्यावो ।।’’ बहुत कहने से क्या फायदा? अपने आपमें ब से हुए उस शुद्ध परमात्मस्वरूप पर न्यौछावर हो जाओ । एक ही ज्ञानस्वभावी आत्मा का ध्यान करो और इस शुद्ध आत्मा से बहिर्भूत इन रागादि विकल्पजालों के प्रपंचों से क्या फायदा? गुप्त होकर, सबको भूलकर, निर्भार मानकर केवल अपने आप ही गुप्त हो जाओ । देख लो, अपने आपमें बसे हुए शुद्ध ज्ञानस्वभाव को, जिस परमात्मा का ध्यान करने से परमपद प्राप्त किया जाता है क्षणमात्र में, अंतर्मुहूर्त में ।

समस्त शुभ-अशुभ संकल्प-विकल्प से रहित निज शुद्धआत्मतत्त्व के ध्यान में रहकर अंतर्मुहूर्त में ही मोक्षपद प्राप्त कर लिया जाता है । इस कारण हे भाई ! इसका ही निरंतर ध्यान करना चाहिये । यहाँ एक प्रश्न होता है कि यदि अंतर्मुहूर्त मात्र परमात्मा के ध्यान करने से मोक्ष होता है तो इस समय हम लोग उसका ध्यान करेंगे तो मोक्ष होगा ना? नहीं होता है । क्यों नहीं होता है कि जैसा ध्यान पहले ऊँचे संहनन वालों के होता था शुक्ल ध्यान, वैसा ध्यान अब नहीं होता है । यहाँ तो पूजा कर रहे होंगे और इतने में आकर कोई खबर दे कि तुम कल दुकान का ताला उल्टा लगा आए, साँकर खाली रह गई । तो उस पूजा को छोड़कर ही तुरंत चल देंगे, यदि दुकान से तीव्र राग होगा तो । कहाँ है संहनन, कहीं है वह विचार, कहाँ है वह दृढ़ता? जैसा ध्यान पहले के जीवों को होता था वैसा अब नहीं है । शुक्लध्यान तो होता ही नहीं है आज के समय में, पर धर्मध्यान तो होता है । धर्मध्यान तो चोखा हो सकता है ना? उस धर्मध्यान में प्रवृत्ति लगे, जिससे निकटकाल में मोक्षपद प्राप्त हो सकता है । सो जिस कारण से परमात्मतत्त्व का ध्यान करने से अंतर्मुहूर्त में ही मोक्ष प्राप्त कर लिया जाता है इसी कारण से संसार की स्थिति के छेदने के लिये इस समय भी उस शुद्ध ज्ञानस्वरूप का ध्यान करना चाहिये ।

अब यह कहते हैं कि जिस पुरुष की वीतरागतामय शुद्ध परिणामों की भावना नहीं है अथवा रागरहित मन नहीं है और मन में शुद्ध आत्मा की भावना नहीं है तो उसका शास्त्र, पुराण, तपस्या क्या भला कर सकते हैं?


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:परमात्मप्रकाश_-_गाथा_97&oldid=81700"
Categories:
  • परमात्मप्रकाश
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki