• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 137

From जैनकोष



प्रविधाय सुप्रसिद्धैर्मर्यादां सर्वतोऽप्यभिज्ञानै: ।

प्राच्यादिभ्यो दिग्भ्य: कर्तव्या विरतिरविचलिता ।।137।।

दिग्व्रतनामक प्रथम शील―7 शीलों के 2 भाग करे―गुणव्रत और शिक्षाव्रत । गुणव्रत उन्हें कहते हैं जो अणुव्रत में और अधिक गुण उत्पन्न करें । अणुव्रत में गुणों की वृद्धि करें, ऐसे नियमों का नाम है गुणव्रत । गुणव्रत तीन हैं―उसमें प्रथम दिग्व्रत नाम का स्वरूप कह रहे हैं―दिग्व्रत में दो शब्द हैं―दिग् और व्रत । दिग् मायने दिशा और व्रत मायने नियम । चारों दिशावों में अपना नियम बना लेना कि हम इतनी दूर से अधिक का अपना संबंध न रखेंगे, इस प्रकार का नियम लेकर जो पालन करे उसका नाम है दिग्व्रत ꠰ जो भी प्रसिद्ध गांव हो उनकी मर्यादा बना ले कि पूरब में हम कलकत्ता से आगे का अपना संबंध न रखेंगे, दक्षिण में मैसूर से आगे का संबंध न रखेंगे, इसी प्रकार उत्तर तथा पश्चिम में इससे आगे का अपना संबंध न रखेंगे, ऐसे ही ऊपर नीचे का नियम लेना, ऊपर पहाड़ है और नीचे कुवां है, इनमें भी नियम लेना कि हम इतनी दूरी से अधिक का संबंध न रखेंगे, इस प्रकार का नियम लेना दिग्व्रत कहलाता है । दिग्व्रत पालन करने का प्रयोजन क्या है कि आरंभ परिग्रह व्यापार संबंध परिचय व्यवहार इनका संकुचित दायरे में रहना । अपना परिचय उससे अधिक न बढ़ाना, उससे अधिक दूर का व्यापार संबंधी काम न करता, अधिक विकल्प न बढ़ाना, उससे अधिक दूर की चिट्ठी पत्री वगैरह न मंगाना आदि बातें दिग्व्रत में शामिल हैं । हां, उससे अधिक दूर का माल अपने यहाँ आ जाये तो उसे खरीद सकते हैं । क्योंकि उसने अपना परिणाम खरीदने का नहीं बनाया । मगर और प्रकार का संबंध उससे दूर का नहीं रख सकते । यह जो अपना क्षेत्र कम किया है वह इसलिये किया है कि हमें विकल्प अधिक न हो और समय-समय पर अपना नियम निभाते रहें ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_137&oldid=81741"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki