• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 44

From जैनकोष



अप्रादुर्भाव: खलु रागादीणां भवत्यहिंसेति ।

तेषामेवोत्पत्तिहिंसेति जिनागमस्य संक्षेप: ।।44꠰꠰

हिंसा और अहिंसाका―हिंसा का स्वरूप क्या है और अहिंसा का स्वरूप क्या है? उसका विश्लेषण इस गाथा में है । वास्तव में रागादिक भाव उत्पन्न न हों तो यह अहिंसा कहलाती है । अपने में राग द्वेष मोहभाव न जगे तो क्या स्थिति होगी? निर्विकार केवल ज्ञाताद्रष्टा की स्थिति बनेगी । वही तो अहिंसा है । रागादिक भाव न उत्पन्न हों उसको अहिंसा कहते हैं और रागादिक भाव उत्पन्न हो जाये तो उसे हिंसा कहते हैं । अब वह रागभाव चाहे सूक्ष्मपने से जगें तो भी हिंसा है । सूक्ष्मपने से जगने पर स्वरूप से तो च्युत ही हुआ । इस कारण वह हिंसा कहलायी । लोग कहते हैं कि हमने इसकी हिंसा कर दी, पर कोई किसी दूसरे की हिंसा नहीं करता, खुद की करता है । जैसे कोई जलते हुए कोयले का अंगार हाथ में लेकर किसी दूसरे को मारता है तो चाहे जिसे मारा है वह न जले, पर मारने वाला जरूर जल जाता है । तो अपने चैतन्यस्वरूप का घात करना इसका नाम हिंसा है । यह जिनेंद्रभगवान के आगम का संक्षेप है । इस लक्षण से शुद्धोपयोग का परिणाम जगा वहाँ भी रागभाव मिला है तो वह भी हिंसा हो गई । एक निर्विकल्प अंतस्तत्त्व का उपयोग है सो तो अहिंसा है और बाकी जितने भी विकृतपरिणाम हें वे सब हिंसा कहलाते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_44&oldid=81782"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki