• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 59

From जैनकोष



अत्यंतनिशितधारं दुराशदं जिनवरस्य नयचक्रम् ।

खंडयति धार्यमाणं मूर्धांनं झटिति दुर्दिग्धानाम् ।꠰59꠰꠰

नयचक्र के विपरीत प्रयोग से अज्ञानियों की हानिभाजनता―जिनेंद्र भगवान का यह नयचक्र अत्यंत तीक्ष्ण धार वाला है जो कि अज्ञानी पुरुषों को शीघ्र ही काट डालता है अर्थात् अज्ञानीजन इस नय चक्र का सही ज्ञान नहीं कर पाते हैं तो वे संसार में ही रुलते हैं, पर जिसको बोध है इस शासन में वह नय चक्र का ठीक अर्थ लगाता है । जैसे जब कोई बात किसी हिंसा के संबंध में बहुत-बहुत बार आये, एक हिंसा करके अनेक लोग फल भोगें, सुनने वाले तो समझेंगे कि यह क्या कहा जा रहा हैं? जिसने हिंसा की है फल तो वह भोगेगा, पर यहाँ यह समझना कि एक पुरुष को किसी ने मार डाला, उसकी तारीफ करने वाले अगर 10 हैं तो दसों ही उसका फल भोगेंगे । क्योंकि भावहिंसा उन सबने की । उसका समर्थन किया तो हिंसा उन्होंने भी की और उन्होंने अपनी हिंसा का ही फल भोगा मगर मोटे रूप में जो दिखने में बात आयी कि मारा तो एक व्यक्ति ने और फल भोगा दसों बीसों लोगों ने । एक हिंसा करे और अनेक फल भोगे । ऐसे ही अनेक लोग हिंसा करें और फल भोगा एक राजा ने । सेना को दूसरी सेना पर आक्रमण करने का आर्डर दिया तो उन सिपाहियों ने हजारों लाखों जीवों की हत्या कर दी, पर जो प्रकरण की हिंसा है उस हिंसा का फल राजा को लगा । हिंसा न कर सके और हिंसा का फल पहिले भोग लें यह सब नयदृष्टि से ही तो सुलझता है । किसी जीव को मारने का संकल्प करते ही हिंसा लग गयी । चाहे मार सके वह 10 वर्षों में, पर मारने का संकल्प जब किया तभी हिंसा लग गयी और उसका फल भी भोगेगा, यह नयदृष्टि से ही तो लिखा है । हिंसा न करके भी हिंसा का फल भोगे तो यह सब नय भेद समझना बहुत कठिन है । सो जो कोई मूढ़ आदमी बिना समझे ही नयचक्र में प्रवेश करता है वह लाभ के बदले हानि ही प्राप्त करता है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_59&oldid=81797"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki