• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 76

From जैनकोष



कृतकारितानुमननैर्वाक्कायमनोभिरिष्यते नवधा ।

औत्सर्गिकी निवृत्ति र्विचित्ररूपापवादिकी त्वेषा ।꠰76꠰।

औत्सर्गिकी एवं आपवादिकी निवृत्ति के प्रकार―औत्सर्ग की निवृत्ति याने मूल में एक रूप, आखिर जो करना चाहिये व्यवहार में उसकी बात एक प्रकार की होती है अथवा 9 प्रकार की होती है । 9 प्रकार की हिंसा का परित्याग करना सो औत्सर्ग की निवृत्ति है । वे 9 प्रकार से परित्याग तो किया, पर वह परित्याग एक है, परिपूर्ण है । वे 9 प्रकार कौन हैं? मन से हिंसा न करना, वचन से हिंसा न करना और काय से हिंसा न करना, यह तीन हैं―हिंसा न करना न कराना और हिंसा का अनुमोदन न करना, इन तीनों का तीन से परस्पर गुणा किया जाये तो 9 भेद होते हैं अर्थात् मन से हिंसा न करना, मन से हिंसा न कराना और मन से हिंसा की अनुमोदना न करना, ऐसी ही ये तीन बातें वचन से और तीन काय से लगायी जाती हैं । तो औत्सर्ग की निवृत्ति सर्वथा परिहार वाली एक है, पर भिन्न-भिन्न पदों में कौन पुरुष किस-किस गुणस्थान वाला, कितनी हिंसा का परित्याग कर पाता है? इन सब नजरों से देखा जाये तो वह सब अपवादरूप निवृत्ति है, वह अनेकरूप है । कोई थोड़ी निवृत्ति कर सका, कोई अधिक निवृत्ति कर सका तो ये तो सब भेद औपाधिक निवृत्ति के हैं । जैसे गृहस्थधर्म यह तो प्रकट औपाधिक निवृत्ति है । कोई पूछे कि मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिये तो उसका उत्तर यह न होगा कि देव, पूजा, गुरुभक्ति, स्वाध्याय, संयमश्चतप: तथा सामायिक वंदनादिक करना चाहिये । उत्तर यह होगा कि करना चाहिये आत्मा के सहजस्वरूप का श्रद्धान᳭ ज्ञान और आचरण । मौलिक उत्तर एक होगा लेकिन ऐसा करने का जो लक्ष्य करे उसकी परिस्थिति में कर्त्तव्य क्या है? तो उसके उत्तर ये सब होंगे―मुनिधर्म और श्रावक धर्म । तो अपवादरूप निवृत्ति है और मुनिधर्म औत्सर्ग की निवृत्ति है । तो अब अपवाद वाली निवृति के संबंध में वर्णन कर रहे हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_76&oldid=81813"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki