• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 142

From जैनकोष



जह तारयाण चंदो मयराओ मयउलाण सव्वाणं ꠰

अहिओ तह सममत्तो रिसिसावयदुविहधम्माणं ꠰꠰142꠰꠰

(545) मुनिधर्म व श्रावकधर्म दोनों में सम्यक्त्व की महनीयता―जैसे समस्त ताराओं में चंद्रमा मुख्य है ऐसे ही सब धर्मों में सम्यक्त्व प्रधान है ꠰ सम्यक्त्व तो मूल है और चारित्र उसके ऊपर की शाखायें जैसी हैं ꠰ जैसे जड़ के बिना वृक्ष नहीं ठहर सकता ऐसे ही सम्यक्त्व के बिना चारित्र नहीं ठहर सकता ꠰ सम्यक्त्व में तो मार्ग दिख गया और चारित्र में वह उस मार्ग पर चल रहा ꠰ इसलिए सम्यक्त्व उपादेय है और सम्यक्त्व के बाद ज तक चारित्र धारण न करे तब तक मुक्ति नहीं प्राप्त होती ꠰ अतएव चारित्र अत्यंत उपादेय है ꠰ तो जैसे समस्त ताराओं में चंद्रमा प्रधान है ऐसे ही सम्यग्दर्शन प्रधान है ꠰ जैसे वन के पशुओं में सिंह प्रधान है ऐसे ही मुनिधर्म श्रावक धर्म इन दोनों धर्मों में सम्यक्त्व प्रधान है ꠰ सम्यग्दृष्टि मुनि मोक्ष का पात्र है, सम्यग्दृष्टि श्रावक भी मोक्षमार्ग में चल रहा है, इस कारण सम्यक्त्व को सर्व प्रथम प्राप्त करना चाहिए ꠰


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_142&oldid=81894"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki