• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 52

From जैनकोष



केवलिजिणपण्णत्तं एयादसअंग सयलसुयरणाणं ।

पढिओ अभव्वसेणो ण भावसवणत्तणं पत्तो ।।52।।

(92) आत्मप्रतीतिरहित पुरुष के भावश्रमणता का अलाभ―इस गाथा में यह बतला रहे हैं कि कोई पुरुष कितने ही शास्त्र पढ़ ले, किंतु सम्यग्दर्शनरूप विशुद्ध परिणाम न हो, आत्मा की स्वच्छ दृष्टि न बने तो वह मोक्ष को नहीं पा सकता । इसके लिए उदाहरण दिया गया है भव्यसेन का । भव्यसेन मुनि थे और उन्होंने केवली भगवान के प्ररूपे हुए 11 अंगों को पढ़ डाला, इतने महान श्रुत का ज्ञान कर लिया, फिर भी भव्यसेन परमज्ञानभाव को प्राप्त न कर सका । भावलिंगी न हो सका । कोई ऐसा अगर जाने कि बाह्य आचरण करने मात्र से सिद्धि होगी सो यह भी बात नहीं, और कोई यह समझे कि बाह्य क्रियामात्र से तो सिद्धि नहीं है, किंतु शास्त्र के पढ़ लेने से ही सिद्धि है तो यह भी सत्य नहीं । भव्यसेन द्रव्यमुनि ने कितने ही शास्त्रों का अध्ययन कर लिया, 11 अंग भी पढ़ लिया, परंतु जिन वचन में प्रतीति न हुई, आत्मस्वरूप में श्रद्धा न जगी, उसने भावलिंग नहीं पाया । तो भाव पाये बिना, अविकार ज्ञान स्वरूप का अर्थ समझे बिना शास्त्र भी कोई पढ़ ले, क्रियायें भी कितनी ही कर डाले तो भी उसको सिद्धि नहीं होती ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_52&oldid=81958"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki