• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षपाहुड - गाथा 97

From जैनकोष



बाहिरसंगविमुक्को ण वि मुक्को मिच्छभावणिगंथो ।

कि तस्स ठाणमउणं ण वि जाणदि अप्पसमभाव ꠰꠰97।।

बाह्यपरिग्रहमुक्त मिथ्यादृष्टि के मौनादि बाह्य चेष्टावों की व्यर्थता―जो साधु बाह्य परिग्रह से तो मुक्त है, किंतु मिथ्याभाव से मुक्त नहीं है, उस साधु का खड़े रहना याने कायोत्सर्ग व मौन आदि का क्या उठता है । आत्मा का आत्मस्वभाव में उपयुक्त रहना कल्याणकारी है, कल्याणमय है । इस कल्याणमय अवस्था का मूल बाधक मिथ्याभाव है । परपदार्थ में, परभाव में आत्मत्व स्वीकार करना, मानना मिथ्याभाव है । कोई साधु बाह्यपरिग्रह का तो त्याग कर दे किंतु अंतरंग में परपदार्थ में व परभाव में अहंकार’ममकार की वासना रखे, देह में व कषाय-विकल्पों में प्रीति रखे और बाह्य तपश्चरण व मौन आदि भाव कितने ही करे तब भी आत्मकल्याण न होने से उन बाह्य चेष्टावों से कोई लाभ न हुआ । मिथ्यादृष्टि आत्मा के प्रशमभाव को, अपने आत्मा के स्वरूप के समान अन्य आत्मावों के स्वरूप को नहीं जानता है, जैसा मैं परमार्थत: सहजसिद्ध अविकारस्वभाव ज्ञानमात्र है ऐसा बोध मिथ्यादृष्टि के नहीं है । मिथ्यात्व का विनाश हुए बिना, सम्यक्त्व का लाभ हुए बिना जीव कल्याणमार्ग में प्रवेश नहीं कर सकता है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षपाहुड_-_गाथा_97&oldid=82113"
Categories:
  • मोक्षपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki