दर्शनपाहुड़ गाथा 31: Difference between revisions
From जैनकोष
('<div class="PrakritGatha"><div>णाणं णरस्स सारो सारो वि णरस्स होइ सम्मत...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(No difference)
|
Revision as of 23:28, 9 December 2012
णाणं णरस्स सारो सारो वि णरस्स होइ सम्मत्तं ।
सम्मत्तओ चरणं चरणाओ होइ णिव्वाणं ॥३१॥
ज्ञानं नरस्य सार: सार: अपि नरस्य भवति सम्यक्त्वम् ।
सम्यक्त्वात् चरणं चरणात् भवति निर्वाणम् ॥३१॥
आगे इन ज्ञान आदि के उत्तरोत्तर सारपणा कहते हैं -
ज्ञान ही है सार नर का और समकित सार है ।
सम्यक्त्व से हो चरण अर चारित्र से निर्वाण है ॥३१॥
भावार्थ - चारित्र से निर्वाण होता है और चारित्र ज्ञानपूर्वक सत्यार्थ होता है तथा ज्ञान सम्यक्त्वपूर्वक सत्यार्थ होता है, इसप्रकार विचार करने से सम्यक्त्व के सारपना आया । इसलिए पहिले तो सम्यक्त्व सार है; पीछे ज्ञान चारित्र सार है । पहिले ज्ञान से पदार्थों को जानते हैं अत: पहिले ज्ञान सार है तो भी सम्यक्त्व बिना उसका भी सारपना नहीं है, ऐसा जानना ॥३१॥