परिशिष्ट २—(आचार्य विचार): Difference between revisions
From जैनकोष
(Imported from text file) |
(Imported from text file) |
||
Line 11: | Line 11: | ||
<noinclude> | <noinclude> | ||
[[ परिशिष्ट | [[ परिशिष्ट 1—(आगम विचार) | पूर्व पृष्ठ ]] | ||
[[ परिशेष न्याय | अगला पृष्ठ ]] | [[ परिशेष न्याय | अगला पृष्ठ ]] |
Revision as of 14:24, 20 July 2020
- गंधहस्ति
श्वेताम्बर आम्नाय में यह नाम आ.सिद्धसेन की उपाधि के रूप में प्रसिद्ध है। परन्तु क्योंकि सिद्धसेन नाम के दो आचार्य हुए हैं, एक सिद्धसेन दिवाकर और दूसरे सिद्धसेन गणी, इसलिए यह कहना कठिन है कि यह इनमें से किसकी उपाधि है। उपाध्याय यशोविजय जी (वि.श.17) ने इसे सिद्धसेन दिवाकर की उपाधि माना है।317। परन्तु पं.सुखलाल जी इसे सिद्धसेन गणी की उपाधि मानते हैं।318। आ.शालांक (वि.श.9-10) ने आचारंग सूत्र की अपनी वृत्ति में गन्धहस्ती कृत जिस विवरण का उल्लेख किया है, वह इन्हीं की कृति थी ऐसा अनुमान होता है।319। (जै./1/पृष्ठ) - गर्गीष
सिद्धर्षि (वि.962) के ज्येष्ठ गुरु भ्राता तथा शिक्षा गुरु (देखें सिद्ध ऋषि ) कृति―कर्म विपाक। इसकी परमानन्द कृति टीका राजा कुमारपाल (वि.1199-1230) के शासनकाल में रची गई।431। अत: इनका काल वि.श.9 का अन्त अथवा 10 का प्रारम्भ माना जा सकता है।432। (जै./1/पृष्ठ)। - चन्द्रर्षिमहत्तर
श्वेताम्बर पंचसंग्रह प्राकृत तथा उसकी स्वोपज्ञ टीका के रचियता एक प्रसिद्ध श्वेताम्बर आचार्य।351,356। शतक चूर्णि के रचयिता का नाम भी यद्यपि यही है।358। तदपि यह बात सन्दिग्ध है कि ये दोनों एक ही व्यक्ति थे या भिन्न।359। इनकी स्वोपज्ञ टीका में एक ओर तो विशेषावश्यक भाष्य (वि.650) की कुछ गाथायें उद्धृत पाई जाती हैं, और दूसरी ओर गर्गर्षि (वि.श.9-10) कृत ‘कर्म विपाक’ के एक मत का खण्डन किया गया उपलब्ध होता है।361। इस पर से इनका काल वि.श.10 के अन्त में स्थापित किया जा सकता है। शतक चूर्णिका काल क्योंकि वि.750-1000 निश्चित किया गया है (देखें परिशिष्ट - 1), इसलिये यदि दोनों के रचयिता एक ही व्यक्ति हैं तो कहना होगा कि वे इसी अवधि (वि.श.9-10) के मध्य में कहीं हुए हैं।366। (जै./1/पृष्ठ)। - नन्दवंश
मगध देश का एक प्राचीन राज्यवंश। जैन शास्त्र के अनुसार इसका काल यद्यपि अवन्ती नरेश पालक के पश्चात् वी.नी.10 (ई.पू.467) से प्रारम्भ हो गया था, तदपि जैन इतिहासकार श्री जायसवाल जी के अनुसार यह मान्यता भ्रान्तिपूर्ण है। अवन्ती राज्य को मगध राज्य में मिलाकर उसकी वृद्धि करने के कारण श्रेणिक वंशीय नागदास के मन्त्री सुसुनाग का नाम नन्दिवर्द्धन पड़ गया था। वास्तव में वह नन्दवंश का राजा नहीं था। नन्दवंश में महानन्द तथा उसके आठ पुत्र ये नव नन्द प्रसिद्ध हैं, जिनका काल ई.पू.410 से 326 तक रहा (देखें इतिहास - 3.4)। इस वंश की चौथी पीढ़ी अर्थात् महानन्दि के काल से इस वंश में जैन धर्म ने प्रवेश पा लिया था।332। खारबेल के शिलालेख के अनुसार कलिंग देश पर चढ़ाई करके ये वहां से जिनमूर्ति ले आए थे।352। हिन्दु पुराणों ने साम्प्रदायिकता के कारण ही इनको शूद्रा का पुत्र लिख दिया है। जिसका अनुसरण करते हुए यूनानी लेखकों ने भी इन्हें नाई का पुत्र लिख दिया।332। धनानन्द इस वंश के अन्तिम राजा थे। जिन्होंने भोग विलास में पड़ जाने के कारण अपने मन्त्रीं शाकटाल को सकुटुम्ब बन्दी बनाकर अन्धकूप में डाल दिया था।364। (जै./पी./पृष्ठ); (भद्रबाहु चरित्र/3/8)/