पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40.4 - तात्पर्य-वृत्ति - हिंदी: Difference between revisions
From जैनकोष
(Imported from text file) |
(Imported from text file) |

Line 1: | Line 1: | ||

मण्णाणं यह आत्मा मन: पर्ययज्ञानावरण का क्षयोपशम होने पर परकीय मनोगत मूर्त वस्तु को जिस प्रत्यक्ष से जानता है, वह मन: पर्ययज्ञान है । वह कितने प्रकार का है ? विउलमदी पुण णाणं अज्जवणाणं च दुविह मण्णाणं ऋजुमति और विपुलमति के भेद से मन: पर्यय ज्ञान दो प्रकार का है; वहाँ विपुलमति ज्ञान परकीय मन-वचन-काय सम्बन्धी वक्रावक्र (वक्र और सीधे) पदार्थ को जानता है और ऋजुमति प्राञ्जल (सीधे) को ही जानता है। विपुलमति निर्विकार आत्मोपलब्धि भावना से सहित चरम शरीरी मुनियों के होता है । एदे संजमलद्धी दोनों मन: पर्ययज्ञान संयम-लब्धि-रूप उपेक्षा संयम के होने पर होते हैं; वे दोनों संयम लब्धि हैं जिनके, वे संयम लब्धिवान हैं उन्हें मन: पर्ययज्ञान होते हैं । वे दोनों किस समय उत्पन्न होते हैं ? उवओगे उपयोग में, विशुद्ध परिणाम में उत्पन्न होते हैं । वे किसे होते हैं ? अप्पमत्तस्स वीतरागी आत्म-तत्त्व की सम्यक् श्रद्धान-ज्ञान-अनुष्ठान रूप भावना से सहित तथा 'विकथा, कषाय...' इत्यादि गाथा में कहे गए पंद्रह प्रमादों से रहित अप्रमत्त मुनि के होते हैं । यहाँ उत्पत्ति के समय ही अप्रमत्त का नियम है, बाद में प्रमत्त के भी रहता है -- ऐसा भावार्थ है ॥४५॥

Revision as of 16:51, 24 August 2021