जुगुप्सा
From जैनकोष
- जुगुप्सा व जुगुप्सा प्रकृति का लक्षण
स.सि./8/9/386/1 यदुदयादात्मदोषसंवरणं परदोषाविष्करणं सा जुगुप्सा। =जिसके उदय से अपने दोषों का संवरण (ढंकना) और परदोषों का आविष्करण (प्रगट करना) होता है वह जुगुप्सा है। (गो.क./जी.प्र./33/28/8)द्य
रा.वा./8/9/4/574/18 कुत्साप्रकारो जुगुप्सा। ...आत्मीयदोषसंवरणं जुगुप्सा, परकीयकुलशीलादिदोषाविष्करणावक्षेपणभर्त्सनप्रवणा कुत्सा। =कुत्सा या ग्लानि को जुगुप्सा कहते हैं। तहां अपने दोषों को ढांकना जुगुप्सा है, तथा दूसरे के कुल-शील आदि में दोष लगाना, आक्षेप करना भर्त्सना करना कुत्सा है।
ध.6/1,9-1,24/48/1 जुगुप्सन जुगुप्सा जेसिं कम्माणमुदएण दुगुंछा उप्पज्जदि तेसिं दुगुंछा इदि सण्णा। =ग्लानि होने को जुगुप्सा कहते हैं। जिन कर्मों के उदय से ग्लानि होती है उनकी ‘जुगुप्सा’ यह संज्ञा है।
- अन्य सम्बन्धित विषय
- जुगुप्सा के दो भेद–लौकिक व लोकोत्तर–देखें सूतक ।
- मोक्षमार्ग में जुगुप्सा की इष्टता, अनिष्टता–देखें सूतक ।
- जुगुप्सा द्वेष है–देखें कषाय - 4।
- घृणित पदार्थों से या परिषहों आदि से।
- जुगुप्सा प्रकृति के बन्ध योग्य परिणाम–देखें मोहनीय - 3.6।
- जुगुप्सा व घृणा का निषेध–देखें निर्विचिकित्सा ।
- जुगुप्सा के दो भेद–लौकिक व लोकोत्तर–देखें सूतक ।