• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

बंधुमती

From जैनकोष

Revision as of 15:06, 13 May 2020 by Maintenance script (talk | contribs) (Imported from text file)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)



(1) भरतक्षेत्र में कुरुजांगल देश के हस्तिनापुर नगर के सेठ श्वेतवाहन की भार्या । यह शंख पुत्र की जननी और इसी नगर के राजा गंगदेव की रानी नन्दयशा की बड़ी बहिन थी । इसने नन्दयशा के सातवें पुत्र निर्नामक का पालन किया था । महापुराण 71. 260 -266 हरिवंशपुराण 33. 141

(2) विजयपुर नगर निवासी मधुषेण वैश्य की भार्या और बन्धुयशा की जननी । इसके पति का अपर नाम बन्धुषेण था । महापुराण 71. 363-364, हरिवंशपुराण 60.48

(3) एक आर्यिका । हनुमान् के दीक्षित होने के पश्चात् उसकी रानियों ने इसी आर्यिका से दीक्षा की थी । पद्मपुराण 113.40-42

(4) भरत की भाभी । महापुराण 83. 94

(5) कामदत्त सेठ के वंश में उत्पन्न कामदेव सेठ की पुत्री । किसी निमित्तज्ञानी ने कामदत्त सेठ द्वारा बनवाये कामदेव-मन्दिर के द्वार खोलने वाले को इसका पति होना बताया था । वसुदेव ने इस मन्दिर के द्वार खोलकर जिनेन्द्र की अर्चना की थी । भविष्यवाणी के अनुसार कामदेव ने प्रसन्न होकर यह कन्या वसुदेव को दी थी । हरिवंशपुराण 29. 1-11

(6) अरिष्टपुर नगर के राजा हिरण्यनाभ के भाई रेवत की पुत्री । रेवती इसकी बड़ी बहिन और सीता तथा राजीवनेत्रा छोटी बहिनें थी । इसका विवाह कृष्ण के भाई बलदेव से हुआ था । महापुराण 44. 37-41


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=बंधुमती&oldid=25404"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • ब
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 13 May 2020, at 15:06.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki