• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

वसु

From जैनकोष

Revision as of 16:57, 14 November 2020 by Maintenance script (talk | contribs) (Imported from text file)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)



सिद्धांतकोष से

  1. लौकांतिक देवीं का एक भेद - देखें लौकांतिक ।
  2. एक अज्ञानवादी - देखें अज्ञानवाद ।
  3. पद्मपुराण/11/ श्लोक सं.- इक्ष्वाकु। (कुल के राजा ययाति का पुत्र ।13 । क्षरिकदंब गुरु का शिष्य था) ।14। सत्यवादी होते हुए भी गुरुमाता के कहने से उसके पुत्र पर्वत के पक्ष को पुष्ट करने के लिए, ‘अजैर्जष्टव्यम्’ शब्द का अर्थ तिसाला जौ न करके ‘बकरे से यज्ञ करना चाहिए’ ऐसा कर दिया।62। फलस्वरूप सातवें नरक में गया।73। ( महापुराण/67/256-281, 413-439 )।
  4. चंदेरी का राजा था। महाभारत से पूर्ववर्ती है। ‘‘इन्होंने इंद्र व पर्वत दोनों का इकट्ठे ही हव्य ग्रहण किया था’’ ऐसा कथन आता है। समय- ई.पू.2000 (ऋग्वेद मंडल सूक्त 53)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) विनीता नगरी के इक्ष्वाकुवंशी राजा ययाति और रानी सुरकांता का पुत्र । यह क्षीरकदंबक गुरु का शिष्य और पर्वत तथा नारद का गुरु भाई था । सत्यवादी होते हुए भी इसने गुरु की पत्नी के कहने से उसके पुत्र पर्वत का पक्ष पुष्ट करने को ‘‘अजैर्यष्टव्यम्’’ शब्द का अर्थ ‘‘बकरे’’ से यज्ञ करना बताया था । इसके परिणामस्वरूप यह मरकर सातवें नरक में उत्पन्न हुआ । महापुराण में इसे भरतक्षेत्र में धवल देश की स्वास्तिकावती नगरी के राजा विश्वावसु और रानी श्रीमती का पुत्र बताया है । हरिवंशपुराण के अनुसार इसके पिता चेदि राष्ट्र के संस्थापक तथा शुक्तिमती नगरी के राजा अभिचंद्र तथा मां उनकी रानी वसुमती थी । राजा अभिचंद्र ने इसे राज्य सौंपकर दीक्षा ले ली थी । यह सभा में आकाश-स्फटिक स्तंभ के ऊपर स्थित सिंहासन पर बैठता था । इसकी दो रानियां थीं― एक इक्ष्वाकुवंश की और दूसरी कुरुवंश की । इन दोनों रानियों से इसके दस पुत्र हुए थे । वे हैं― वृहद्वसु, चित्रवसु, वासव, अर्क, महावसु, विश्वावतु, रवि, सूर्य, सुवसु और बृहध्वज । इन दोनों पुराणों में भी ‘‘अजैर्यष्टव्यं’’ की कथा थोड़े अंतर के साथ आयी है । दोनों ही जगह इस कथा के परिणामस्वरूप वसु का पतन हुआ है । पद्मपुराण 67.256-257, 413-439, पद्मपुराण 11. 13-14, 68-72, हरिवंशपुराण 17.37, 53-59, 149-152 (2) एक राजा । यह महावीर-निर्वाण के दो सौ पचासी वर्ष पश्चात् हुआ था । हरिवंशपुराण 6. 489

(3) कुरुवंशी एक राजा । यह राजा वासव का पुत्र और सुवसु इसका पुत्र था । हरिवंशपुराण 45.26


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वसु&oldid=77332"
Categories:
  • व
  • पुराण-कोष
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 14 November 2020, at 16:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki