• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1746

From जैनकोष



वुभुक्षा जायतेऽत्यर्थं नर के तत्र देहिनाम ।

यां न शामयितुं शक्त: पुद्गलप्रचयोऽखिल: ।।1746।।

नरकों में क्षुधा की तीव्र वेदना―उस नरक में नारकी जीवों को ऐसी कठिन भूख लगती है कि समस्त पुद्गलों का समूह भी खा ले तो भी उनकी भूख का शमन करने में समर्थ नहीं है । भूख ही तो है । संभावना में ऐसा कह रहे हैं कि तीन लोक के सारे पुद्गल भी खा लें तो भी भूख नहीं मिट सकती । अभी तक तो तीन लोक के अनाज की ही बात कह रहे थे अब तो पुद्गलों की बात कह रहे हैं । इसमें उन नारकियों की वेदना बतलायी जा रही है कि उनको क्षुधा की कितनी तीव्र वेदना सहनी पड़ती है । क्षुधा की वेदना बड़ी वेदना है । क्षुधा की वेदना न हो तो यहाँ कोई मनुष्य किसी दूसरे की पूछ ही न करे । कोई व्यवस्था ही फिर न बन पाये । घर में सभी लोग व्यवस्था पूर्वक रहते हैं इसमें मुख्य कारण क्षुधा की वेदना है । कभी कोई विवशता हो जाय, भोजन न मिले, किसी फंदे में पड़ जाय तो उस समय देखो उस भूखे व्यक्ति का कैसा बुरा हाल होता है, और लोग तो भूखे नहीं हैं फिर भी अनेक बार कुछ न कुछ खाते पीते ही रहते हैं । उनका वह शौक है, नहीं तो कोई पुरुष यदि भूख आने पर ही खाने का भाव रखता है तो ऐसी अधिक से अधिक दो बेलायें हो सकती हैं । मगर स्थिति ऐसी है कि चाहे खूब खा पीकर चंगे मंगे होकर निकले हों पर कोई चाट चटपटी वाला दिख जाये तो आने दो आने की चाट खाने भर को पेट में जगह निकल ही आती है । तो बहुत से लोग खाने के शौक से भी बार-बार कुछ न कुछ खाते पीते रहते हैं, पर इस तरह की प्रवृत्ति से ऐसा कर्मों का बंध होता है कि जिससे क्षुधा का दुःख लंबा ही होता चला जाता है, उन नारकियों को इतनी कठिन भूख लगती है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1746&oldid=83678"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki