• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1747

From जैनकोष



तृष्णा भवति या तेषु वाऽवाग्निरिवोल्वणा ।
न सा शाम्यति नि:शेषपीतैरप्यंबुराशिभि: ।।1747।।

नरकों में तीव्र तृषा की वेदना―उन नारकी जीवों की तृषा भी बड़वाग्नि के समान अत्यंत तीव्र होती है । ऐसी तीव्र होती है कि सारे समुद्र का पानी भी पी लें तो भी तृषा नहीं मिट सकती । यह संभावना में वेदना का स्वरूप कहा जा रहा है, और यह संभावना असत्य नहीं है । जैन शासन में जो कुछ भी देते हैं संभावना उपमा आदिक वे सब यथार्थ देते हैं । उपमा भी एक संभावना है । जैसे पल्यों का प्रमाण बताया है―हजारों लाखों, करोड़ों की बात क्या, अनगिनते वर्ष लग जाते हैं, इतना है पल्य के समय का प्रमाण । उसे और कैसे बताया जाय? जिसकी गिनती नहीं उसे उपमा द्वारा बताया गया है । संभावना द्वारा बताया गया है कि दो हजार कोश का लंबा चौड़ा गहरा गड्ढा हो, उसमें ऐसे पतले-पतले छोटे-छोटे बाल के टुकड़े डाले जायें कि जिनका दूसरा टुकड़ा न हो सके, उस गड्ढे को खूब भर दिया जाय और उस पर हाथी घुमाकर खूब ठसाठस भर दिया जाय, फिर सौ-सौ वर्ष बाद एक-एक बाल को निकाला जाय । यों सारे बालों को निकालने में जितना समय लगे उसे कहते हैं व्यवहारपल्य । पहिले तो यही देख लो व्यवहार पल्य में ही अनगिनते वर्ष हो गए, फिर उससे असंख्यातगुने समय का नाम है उद्धारपल्य, इससे असंख्यात गुणे समय का नाम है अद्धापल्य । तो उसे अनगिनते समय को बताने का साधन उपमा और संभावना है । तो ये सारी उपमायें और संभावनाएँ सही हैं । ऐसे ही जंबूद्वीप का प्रमाण बताया कि इतना लंबा चौड़ा जंबूद्वीप है, उससे दूने-दूने और-और अनेक द्वीप हैं, उन सभी समुद्रों का जल वे नारकी पीवे तो भी उनकी तृषा नहीं बुझ सकती, इतनी कठिन तृषा की वेदना उन नारकी जीवों के होती है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1747&oldid=83679"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki