• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 786

From जैनकोष



कातरत्वं परित्यज्य धैर्यमेवावलंबते।

सत्संगजपरिज्ञानरंजितात्मा जन: स्वयम्।।

सत्संग में धैर्यलाभ- सज्जन पुरुषों का संग करते रहने से जिनका आत्मा ज्ञान से रजायमान हो गया है ऐसे पुरुष अपने आप ही कायरता को छोड़ देते हैं और धैर्य का आलंबन करते हैं। आत्मा विषय और कषायों में लग जाय, पापों में बुद्धि चले, यही है आत्मा की कायरता और विषयकषायों से हटकर अपने ज्ञानस्वरूप की भक्ति करें, भगवान की उपासना करें तो यही है आत्मा की शूरता। जगत के जीव प्रत्यक्ष विषयकषायों में रत हो रहे हैं। इन विषयकषायों का रुच जाना यही कायरता है जिसमें न मनोबल लगाना पड़ता, न आत्मबल की जरूरत है। कुछ पुण्य सामग्री पाकर विषयकषायों में लगे तो यह कायरता ही तो है। सज्जन पुरुषों के संग से यह सब कायरता दूर हो जाती है। जब यह विषयभोगों की कायरता दूर हो जाती है तो धैर्य प्रकट होता है। धीरता में बुद्धि स्वच्छ होती है। जहाँ रागद्वेष नहीं जगता, समतापरिणाम रहता है वहाँ धैर्य प्रकट होता है, यह बात सत्संगति से प्राप्त होती है और सत्संगतिमात्र से नहीं, किंतु सत्संगति से जब आत्मा ज्ञान से रंजित हो जाता है तब धैर्य प्रकट होता है, तो सत्पुरुषों की संगति से ज्ञान प्रकट होता है, कायरता नष्ट होती है। सत्संग बहुत आवश्यक तत्त्व है। कल्याणार्थी के लिए सत्संगति एक बहुत आवश्यक कदम है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_786&oldid=84385"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki