• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 153

From जैनकोष



ते च्चिय भणामि हं जे सयलकलासीलसंजमगुणेहिं ।

बहुदोसाणावासो सुमलिणचित्तो ण सावयसमो सो ।।153।।

(575) दोषावास मलिनचित्त को संबोधन―ये कुंदकुंदाचार्य कह रहे कि मैं सत् पुरुषों की, उन्हीं कलाओं को कहूंगा जिन कलाओं के कारण यह भव्य जीव विषयकषायों में नहीं लगता । वे कलायें क्या हैं? शील और संयम । शील कहलाता है आत्मस्वभाव । चेतना मात्र अविकार और उस ही स्वभाव में अपने उपयोग को जुटाना, यह है संयम । तो इन शील संयम गुणों के द्वारा यह पूर्ण कला प्रकट होती है । जैसे कि स्वर्ण की परीक्षा 4 बातों से होती है, (1) निघर्षण―याने कसौटी में कसना, उसमें भी यदि संदेह रहा तो (2) दूसरा उपाय है छेदन―उसको थोड़ा छेद करके, काट करके देखा जाये और इतने पर भी शंका रहे तो (3) तीसरा काम है तपन―उसको आग में तपाकर देखा जाये और उसके बाद (4) चौथा है ताड़न । इन चार प्रकारों से स्वर्ग की स्वर्णमयिता की परीक्षा होती है । ऐसे ही धर्म की परीक्षा चार प्रकार से है―श्रुत, ज्ञान, तर्क, और युक्तियां इनसे धर्म की परीक्षा होती है । शील, स्वभाव, शांति, ब्रह्मचर्य, अपने आपकी ओर झुकना, इन बातों से धर्म की परीक्षा होती है ꠰ तीसरी बात है तपश्चरण । तपश्चरण से धर्म की परीक्षा होती है । और चौथी चीज है दया गुण । चित्त में दया का भाव है । उससे धर्म की परीक्षा होती है । दयाशून्य हृदय में धर्म नहीं बसता । तो इन चार उपायों से धर्म की परीक्षा होती है । धर्म की परीक्षा कहो या धर्मात्मा की परीक्षा कहो, एक ही बात है । क्योंकि धर्मात्माओं को छोड़कर धर्म और क्या चीज है? कोई अलग पड़ी हुई चीज तो नहीं है कि यह रखा है धर्म । यह गिर गया धर्म । जो पुरुष निज सहज ज्ञानस्वभाव की आराधना में रत रहता है वह स्वभाव विकासरूप बनता है, वही धर्म कहलाता है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_153&oldid=81906"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki