• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 155

From जैनकोष



धण्णा ते भयवता दंसणणाणग्गपवरहत्थेहिं ।

विसयमयरहरपडिया भविया उत्तारिया जेहिं ।।155।।

(578) दर्शनज्ञानसमग्र भवोत्तारक भगवंतों को धन्यवाद―वे भगवान धन्य हैं जिन्होंने ज्ञान दर्शन रूपी श्रेष्ठ हाथों के द्वारा विषयरूपी समुद्र में पड़े हुए भव्य जीवों को उतार कर पार लगाया । भगवान अरहंतदेव समस्त लोकालोक को जानते हैं, फिर भी वे अपने ही विशुद्ध आनंदरस में लीन हैं । वे परमार्थत: किसी जीव में राग नहीं करते, न किसी का हाथ पकड़ कर मोक्ष में ले जाते, किंतु जो भगवान की शरण में आता है, निर्मल भावों से उनका ध्यान करता है, जिसके प्रसाद से अपने स्वभाव में लीनता बनती है, तो यह भव्यजीव स्वयं पार हो जाता है । तो जिसका आश्रय करके, जिसका ध्यान करके यह स्वभावदृष्टि में आया पार उन्होंने किया, ऐसी कृतज्ञता की भाषा में कहना उचित ही है । प्रभुदर्शन ज्ञान से समृद्ध है । आत्मा का स्वरूप दर्शन ज्ञान है । चैतन्य प्रतिभास वही दर्शन और ज्ञान दो रूपों में प्रकट हुआ है । इसके लिए एक उदाहरण लीजिए आइना का । आइना में खुद की चमक है, खुद की झलक है और उसी खुद की झलक होने के कारण बाहरी कोई पदार्थ सामने आये तो उसकी भी झलक बनती है । आइना में दो झलकें हैं―स्वयं की झलक और बाह्य पदार्थों की झलक। जिसमें स्वयं की झलक नहीं होती उसमें बाह्यपदार्थों की झलक भी नहीं बनती ꠰ जैसे भींत है, घट है, दरी है, इनमें स्वयं में झलक नहीं है तो दूसरे पदार्थों की झलक भी इनमें नहीं आती । आइना में स्वयं की झलक है, वहां फोटो भी आती और जो बाह्य का फोटो है वह है ज्ञान । तो आत्मा ज्ञान से युक्त है । उसके स्वरूप का ध्यान करने से भव्य जीव इस संसारसमुद्र से पार हो जाते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_155&oldid=81908"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki