• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र - सूत्र 5-40

From जैनकोष



सो नंतसमय: ।। 5-40 ।।

काल द्रव्य के समयनामक परिणमन के विषय की मीमांसा―वह काल द्रव्य अनंत समय वाला है । काल द्रव्य इतना सूक्ष्म पदार्थ है कि जिसके बारे में संदेह अथवा यह कहना बन सकता है कि काल द्रव्य मानने की जरूरत ही क्या है? समय चल रहा है और उस निकलने वाले समय के अनुसार समस्त पदार्थ स्वयं ही परिणम रहे हैं, फिर काल द्रव्य के मानने की क्या जरूरत रही? अनेक दार्शनिकों ने काल को पृथक् द्रव्य नहीं माना । अगर वे यह विचार करें कि एक-एक समय नाम की यदि वास्तविक पर्याय न हो तो उन समयों के बिना जो दिन, महीना, वर्ष आदिक कहते हैं, ये विभाग नहीं बन सकते । पहले समय नाम की पर्याय तो अवश्य है, और जो भी पर्याय होती है उसका आधार जरूर होता है, वह परिणमन किसमें हुआ? तो समय नामक पर्याय काल द्रव्य में हुआ है । इससे काल द्रव्य की यह पर्याय है और वास्तव में काल द्रव्य है । इसमें मुख्य तो काल द्रव्य हैं, और वे असंख्यात हैं । लोकाकाश के एक-एक प्रदेश पर एक-एक काल द्रव्य अवस्थित है, पर यह सूत्र व्यवहार काल का परिणमन बताने के लिये कहा गया है । जब वर्तमान एक समय माना जाये तो अतीत और अनागत याने भूत और भविष्य समय भी समझे जा सकते हैं । तो भूत और भविष्य समयों की अपेक्षा अनंत समय है और वर्तमान की अपेक्षा तो एक ही समय है और काल में जो परिणमन हो रहा है तो प्रत्येक काल का एक-एक समय परिणमन है, अथवा जो मुख्य काल द्रव्य है उसका ही प्रमाण बताने के लिए यह सूत्र कहा जा रहा क्योंकि अनंत पर्यायों के परिणमन का निमित्त होने से, कारण होने से अथवा उपादान कारण होने से एक-एक प्रत्येक काल द्रव्य भी उपचार से अनंत कहा जाता है । और समय तो एक अविभागी समय है । उन्हीं समयों का समूह बनाकर आवली, घड़ी, घंटा, दिन, महीना आदिक बनते हैं । इस प्रकार यहाँ तक काल द्रव्य का व्याख्यान किया गया । अब इस प्रथम सूत्र में काल द्रव्य के वर्णन से पहले वाले सूत्र में बताया गया था कि द्रव्य गुण पर्याय वाले होते हैं । तो उनमें गुण क्या कहलाते हैं? गुणों का क्या लक्षण है? यह प्रकट करने के लिये सूत्र कहते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र_-_सूत्र_5-40&oldid=84999"
Categories:
  • मोक्षशास्त्र
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:35.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki