• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 139

From जैनकोष



इय मिच्छत्तावासे कुणयकुसत्थेहिं मोहिओ जीवो ꠰

भमिओ अणाइकालं संसारे धीर चिंतेहि ꠰꠰139꠰꠰

(540) कुनय कुशास्त्रों से मोहित जीव का अनंत संसारभ्रमण―गृहीत मिथ्यात्व और अगृहीत मिथ्यात्व दोनों तरह के मिथ्यात्व के स्थानभूत इस संसार में कुनय और कुशास्त्र से मोहित होकर यह जीव अनादिकाल से भ्रमण कर रहा ꠰ सो हे धीर ! इसका विचार कर ꠰ यह काल यहाँ पर उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी काल के रूप में घूमता ही रहता है ꠰ इस समय यह अवसर्पिणी काल चल रहा है, मायने घटता समय, यह पंचम काल है, इसके बाद छठा काल आयेगा ꠰ छठे काल के अंत में प्रलय मचेगा सो जो जीव बचे रहेंगे उनसे फिर सृष्टि चलेगी ꠰ फिर छठा काल आयेगा, फिर 5वां फिर चौथा, प्रत्येक चौथे काल में तीर्थंकर हुआ करते हैं, फिर तीसरा, दूसरा, पहला इनमें भोगभूमि चलती है, फिर घटती होगी, फिर बढ़ती होगी, ऐसे कालों में यह जीव अनंतकाल तक भ्रमण करता रहा ꠰ सो हे धीर वीर ! तू विचार कर कि मुझे मिथ्यात्व में ही पगना है या संसार के संकटों से छूटना है ꠰ गृहीत मिथ्यात्व तो कहलाया कुदेव, कुशास्त्र, कुगुरु, कुधर्म इनकी सेवा करना और अगृहीत मिथ्यात्व कहलाया देह में आपाबुद्धि करना कि यह देह मैं हूं, कषाय ही तो मैं हूं, उनमें एकत्व बुद्धि करना, यह अगृहीत मिथ्यात्व है ꠰ तो दोनों मिथ्यात्व के वश होकर इस जीव ने अनंतकाल तक संसार में भ्रमण किया ꠰ अ भवभ्रमण मत कर, ऐसी इसमें शिक्षा दी गई है ꠰


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_139&oldid=81890"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki