• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:रत्नकरंड श्रावकाचार - श्लोक 14

From जैनकोष



अधुनासद्दर्शनस्यामूढदृष्टित्वगुणम्‍प्रकाशयन्नाह --


कापथे पथि दु:खानां, कापथस्थेप्यसम्मति:
असम्पृक्ति-रनुत्कीर्ति-रमूढ़ा-दृष्टिरुच्यते ॥14॥


टीका: 

अमूढादृष्टिरपमूढत्वगुणविशिष्टंसम्यग्दर्शनम् । का ? असम्मति: नविद्यतेमनसासम्मति: श्रेय: साधनतयासम्मननंयत्रदृष्टौ । क्व ? कापथे कुत्सितमार्गेमिथ्यादर्शनादौ । कथम्भूते ? पथि मार्गे । केषां ? दु:खानाम् । नकेवलन्‍तत्रैवासम्मतिरपितु कापथस्थेऽपि मिथ्यादर्शनाद्याधारेऽपिजीवे । तथा असम्पृक्ति: नविद्यतेसम्पृक्ति: कायेननखच्छोटिकादिनाअङ्गुलिचालनेनशिरोधूननेनवाप्रशंसायत्र । अनुत्कीर्ति: नविद्यतेउत्कीर्तिरुत्कीर्तनंवाचासंस्तवनंयत्र।मनोवाक्कायैर्मिथ्यादर्शनादीनान्‍तद्वताञ्‍चाप्रशंसाकरणमूढंसम्यग्दर्शनमित्यर्थ:॥१४॥




आगे सम्यग्दर्शन के अमूढ़दृष्टित्व गुण को प्रकट करते हुए कहते हैं --




कापथे पथि दु:खानां, कापथस्थेप्यसम्मति:

असम्पृक्ति-रनुत्कीर्ति-रमूढ़ा-दृष्टिरुच्यते ॥14॥


टीकार्थ:

कुत्सित: पन्था कापथ: तस्मिन् कापथे कापथ का अर्थ खोटा मार्ग-कुमार्ग होता है । मिथ्यादर्शनादि संसार-भ्रमण के मार्ग होने से कुत्सितमार्ग कहलाते हैं । ऐसे कुमार्ग में अथवा कुमार्ग में स्थित मिथ्यादर्शनादि के आधार-भूत जीव के विषय में मन से ऐसी सम्मति नहीं करना कि यह कल्याण का मार्ग है । तथा शरीर से / नखों से चुटकी बजाकर, अङ्गुलियाँ चलाकर अथवा मस्तक हिलाकर उसकी प्रशंसा नहीं करना, तथा वचन से भी उसका संस्तवन नहीं करना, इस प्रकार मन-वचन-काय के द्वारा मिथ्यादर्शनादि की और उसके धारण करने वाले की प्रशंसा नहीं करना सम्यग्दर्शन का अमूढदृष्टि गुण है ।



पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

रत्नकरंड श्रावकाचार अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:रत्नकरंड_श्रावकाचार_-_श्लोक_14&oldid=102412"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 November 2022, at 21:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki